इजरायल की ईरान को विनाशकारी धमकी, ट्रंप के ‘पीस बोर्ड’ में पाकिस्तान की एंट्री पर भी अड़ाई टांग

इजरायली मंत्री ने ईरान को सात गुना शक्तिशाली हमले की धमकी दी है। उन्होंने गाजा शांति योजना के लिए डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में पाकिस्तान की भागीदारी का भी कड़ा विरोध किया।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने ईरान और उसके समर्थकों को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है। इजरायल के अर्थव्यवस्था मंत्री निर बरकात ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान ने दोबारा हमला करने की हिमाकत की तो इजरायल उसे सात गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा।

दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान एक विशेष साक्षात्कार में बरकात ने कहा कि हालिया सैन्य कार्रवाइयों ने ईरान की सैन्य शक्ति के खोखलेपन को दुनिया के सामने उजागर कर दिया है।

Next Post

भारतीय अर्थव्यवस्था की वैश्विक धमक, IMF ने जताया भरोसा; 2026 में 6.3% की रफ्तार से दौड़ेगी जीडीपी

Sat Jan 24 , 2026
IMF ने 2026 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.3% रहने का अनुमान लगाया है। मजबूत घरेलू मांग और निवेश के कारण भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रह सकती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा जताते हुए […]

You May Like