रपटा पार करते समय हुआ था हादसा
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत पौनिया ककरेहटा वाले हिरन नदी के रपटे को पार करते समय तेज बहाव में बहे युवक का शव पाटन क्षेत्र में मंगलवार को उतराता मिल गया। हालांकि उसकी बाइक अब तक नहीं मिली है जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक सोमवार को लटोरी लाल ठाकुर 55 वर्ष निवासी बगिया टोला इंद्राना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 2 बेटे है।
उसका बेटा मनीष ठाकुर मोहल्ले के अनिल बर्मन के साथ झिंगरई खेतों में दवाई डालने सुबह लगभग 9 बजे गया था वहां से शाम लगभग 7-30 बजे वापस आ गया था उसके बाद इंद्राना बजार गया था। अनिल बर्मन ने बताया कि मनीष ने अपनी होण्डा मोटर सायकल से अनिल केा बैठाकर बोला चलो आगे से आते हैं और दोनों पौनिया ककरेहटा वाले हिरन नदी के रपटे को पार करने लगे पानी के तेज बहाव के कारण मोटर सायकल फिसलने लगी तो दोनों मोटर सायकल से उतर गये मनीष मोटर सायकल पकड़े था.
अनिल मनीष को पकड़ रहा था, पानी के बहाव के कारण दोनों मोटर सायकल सहित नदी में बह गये, अनिल बर्मन तैर कर किनारे आ गया मनीष ठाकुर 32 वर्ष मोटर सायकल सहित पानी के तेज बहाव में बह गया था। मंगलवार को युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार अपरान्ह उसका शव नदी में उतराता मिला। जिसे पुलिस ने बाहर निकालते हुए मर्ग कायम कर लिया है। हालांकि नदी में बही उसकी बाइक अब तक नहीं मिली है जिसकी तलाश जारी है।
