भोपाल।राजधानी के आहान-शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति द्वारा अभिनय और अभिनेता के आवश्यक बेसिक एलिमेंट्स , वॉइस और स्पीच पर केंद्रित प्रशिक्षण टीन शेड पुराना राम मंदिर साउथ टीटी नगर भोपाल में शुरू होने जा रहा है, जिसका सञ्चालन शोभा अलोक चटर्जी कर रही है शोभा के पति अलोक चटर्जी कला के क्षेत्र में राष्ट्रपति से पुस्कृत और एनएसडी से गोल्ड मेडेलिड रहे है, और बीते 40 वर्षों से शोभा खुद भी अभिनय और थिएटर के क्षेत्र में काम कर रही है, जिसके बाद अब वह खुद अभिनय में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण केंद्र का सञ्चालन कर रही है.
अभिनय के मुख्य तत्व जैसे की वॉइस और स्पीच का प्रशिक्षण आहान -शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति में दिया जाएगा। यदि कोई स्टूडेंट 3 माह या उससे अधिक प्रशिक्षण लेता है तो उनके लिए एडवांस ट्रेनिंग के तौर पर कैमरा एक्टिंग सिखाई जाएगी।
इनका कहना है
प्रशिक्षण केंद्र में हर आयु वर्ग के लिए जगह है, जिनको समय-समय पर एक्सपट्र्स द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और साथ ही 3 या 4 नाटकों में काम करने का अवसर और स्कॉलरशिप बेस पर सीरियल, वेब सीरीज में काम करने का अवसर भी मिलेगा
शोभा अलोक चटर्जी , संचालक आहान -शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति ,भोपाल
