
भोपाल। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के पास से एक दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहन बरामद किए है.
डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि फरियादी रितिक जैन (22) निवासी गोविंदपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाईकिल घर के बाहर खडी थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. इस दौरान पुलिस के वाहन चैकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर की मोटरसाईकिल को रोका गया. आरोपी चालक से वाहन के संबंध में दस्तावेज मांगने पर वह वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. पुलिस ने जब विभागीय पोर्टल पर गाडी का इंजन व चेचिस नंबर चेक किया, तो किसी अन्य व्यक्ति की होने की जानकारी पुलिस को लगी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ शुरू की . अपनी पहचान आरोपी ने बसीम खान उर्फ समर खान (35) निवासी अशोका गार्डन के तौर पर पुलिस को बताई. आरोपी ने पुलिस को अपने साथिर्यों के साथ दो पहिया वाहन की चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की. आरोपी के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने उसके साथ आरोपियों और चोरी के 13 वाहन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रूपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी बसीम खान के साथ ही आसिफ अली (23) सुलेमान खान (30) निवासी जहांगीराबाद को भी गिरफ्तार किया.
