नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने दोहा हमले को लेकर माफी मांगी। व्हाइट हाउस ने उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो जारी की; जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री से पिछले दिनों दोहा पर किए गए हमले को लेकर माफी मांगी। इसे लेकर अब व्हाइट हाउस ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर जारी की है, जिसमें ट्रंप फोन पकड़े नजर आ रहे हैं और नेतन्याहू सिर झुकाए कागज से पढ़कर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं।
यह तस्वीर सोमवार को ओवल ऑफिस में ली गई थी। इसमें नेतन्याहू और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के बीच हुई बातचीत दिखती है। अधिकारियों के मुताबिक, नेतन्याहू से मिलने के दौरान ट्रंप ने फोन पर यह बातचीत की थी। बातचीत में नेतन्याहू ने दोहा में हमास नेताओं पर हमले के लिए माफी मांगी थी। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
