
उज्जैन। पंवासा थाने का प्रभार संभाल रहे एसआई पर पत्नी ने मारपीट करने और प्रताडि़त करने का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संभावना है कि प्रकरण दर्ज होने पर शाम तक एसआई पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। शिप्रा विहार कॉलोनी में रहने वाले एसआई गमरसिंह मंडलोई की पत्नी ने नागझिरी थाने पहुंचकर अपने साथ मारपीट और प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताडि़त किया जा रहा है। एसआई ने वर्ष 2022 में धार की रहने वाली युवती से शादी की थी। एसआई भी धार का रहने वाला है। उनकी शादी आर्य समाज में होना सामने आया है। मामले को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एसआई मंडलोई पर प्रताडऩा का केस दर्ज किया गया है। आज शाम तक विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो सकती है। वहीं नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल का कहना था कि मामले की जांच शुरू की गई है। प्रकरण दर्ज कराने वाली एसआई की पनी के साथ ही दोनों परिवारों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
