हरियाणा, ओडिशा, मिजोरम और झारखंड सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

रांची, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के आज खेले गये क्वार्टर फाइनल हरियाणा, ओडिशा,मिजोरम और झारखंड ने शानदार प्रदर्शन के साथ कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

आज यहां मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये पहले क्वार्टर-फाइनल में, हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को एक कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया। हरियाणा के लिए मनजिंदर (9वें मिनट) ने मैच की शुरुआत में ही निर्णायक गोल दागा। कई शानदार सर्कल एंट्री और सात पेनल्टी कॉर्नर के बावजूद, हरियाणा ने मजबूत रक्षापंक्ति की बदौलत उत्तर प्रदेश बराबरी का गोल नहीं कर सका।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 5-0 से हराया। ओडिशा की ​​आशिका समद (10वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए पहला गोल किया, जिसके बाद पहले हाफ में प्रियंका मिंज (14वें मिनट) और एलीना बुर (26वें मिनट) ने फ़ील्ड गोल किए। दूसरे हाफ में भी यह सिलसिला जारी रहा जब गीता लाकड़ा (33वें मिनट) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और स्वीटी कुजूर (37वें मिनट) ने मैदानी गोल करके शानदार जीत दर्ज की।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में, मिजोरम ने पंजाब को 4-0 से आसानी से हरा दिया। मिजोरम के कप्तान वनलालरिंहुई ने (19वें और 47वें मिनट) गोलकर बढ़त बनाई, जबकि लालरुआत्सियामी सी (41वें मिनट) और लालवेनपुई (57वें मिनट) ने एक-एक गोल करके मिज़ोरम को सेमीफाइनल में पहुँचाया।

चौथा और अंतिम क्वार्टर-फाइनल दिन का सबसे रोमांचक अंत रहा, जहाँ झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच निर्धारित समय में 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला गया। नौशीन नाज़ (33वें मिनट) ने मध्य प्रदेश को बढ़त दिलाई, लेकिन झारखंड की सुगन सांगा (44वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। यह गतिरोध जारी रहा और मैच एक रोमांचक शूटआउट में पहुँच गया।

शूटआउट में, अंकिता लाकड़ा, श्रुति कुमारी, सुगन सांगा, पुष्पा मांझी और सेवानी केरकेट्टा के सफल गोलों की बदौलत झारखंड ने मध्य प्रदेश को 5-4 से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने नौशीन नाज़, प्रियांशी क्षेत्रे, नम्मी गीताश्री और केशर भाबर के पाँच में से चार प्रयासों को सफल बनाया, लेकिन तन्वी की एक महत्वपूर्ण चूक महंगी साबित हुई।

सेमीफाइनल में हरियाणा का मुकाबला ओडिशा से तथा मिजोरम का मुकाबला झारखंड से होगा।

Next Post

प्रसार भारती के डिजिटल मंचों पर होगा हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण

Sat Jul 12 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत में हैंडबॉल को नई ऊर्जा और व्यापक दर्शक आधार और प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रसार भारती और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के बीच तीन वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत प्रसार भारती अगले […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।