बंडा के अरिहंत नर्सिंग होम की लैब सील

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अरिहंत नर्सिंग होम का निरीक्षण कर लेब को सील किया गया एवं नर्सिंग होम के सभी दस्तावेज एकत्र कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम रविश श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके परिपेक्ष में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार श्रीमती ममता मिश्रा एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ आज अरिहंत नर्सिंग होम एवं लेब का निरीक्षण किया गया। लैब की लाइसेंस न होने पर तत्काल प्रभाव से सील किया गया है एवं नर्सिंग होम के समस्त दस्तावेज को एकत्र कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष जांच हेतु प्रस्तुत किए जा सकेगा।

Next Post

कचरे के ढेर में मानव अंग मिला 

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत क्रेशर बस्ती में कचरे के ढेर में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कि मानव का कटा हुआ पैर था जो मेडिकल का […]

You May Like