ताप्तीवार्ड में खाली भूखंडो में जमे गंदे पानी से बीमारियों की आशंका

मुलताई। नगर के में ताप्ती वार्ड में स्थित खाली भूखंडो मे नालियों एवं बारिश का गंदा पानी जमा होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी कराने वार्ड की महिलाओ ने जनसुनवाई में आवेदन सौपा है। ताप्ती वार्ड निवासी गीता दोड़के सहित महिलाओ ने बताया प्रदीप रघुवंशी के घर के सामने और अन्य स्थानों पर नाली एवं बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिससे गंदगी पनप रही ही, वहीं डेंगू मलेरिया फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जमा पानी में साँप एवं जहरीले कीड़े रोज निकलकर घर के अन्दर आ जाते है जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध उनके द्वारा वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे के साथ नगरपालिका में कई बार आवेदन दे चुके है, लेकिन नगरपालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से वार्डवासी परेशान है। वार्ड वासियो ने मांग की है,खाली भूखंड मालिकों को नोटिस देकर व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।जिससे वार्डवासियो की समस्याओं का निराकरण हो सके।

वार्ड में बिजली पोल लगाकर, स्ट्रीट लाइट लगाई जाए

वार्डवासी महिलाओ द्वारा जनसुनवाई में सौपे गए दूसरे ज्ञापन में बताया ताप्ती वार्ड संतरा मंडी क्षेत्र में वर्धमान आईटीआई तक सड़क का निर्माण हो चुका है। वर्धमान आईटीआई तक मकान भी बन चुके है। लेकिन बिजली पोल कनेक्शन नहीं हुआ है, जिससे वार्ड वासी परेशान है। बिजली पोल एवं स्ट्रीट लाइट नहीं होने आम जन को रात्रि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के

कर्मचारियों द्वारा मौके पर सर्वे भी किया गया,लेकिन आज तक बिजली का पोल नहीं लगा। वार्ड वासियो ने शीघ्र बिजली पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट एवं कनेक्शन दिए जाने की मांग की है।

Next Post

घरों से संग्रहित कचरा निपटान के लिए बनाए गए प्लांट बने लोगों की मुसीबत

Wed Nov 19 , 2025
इंदौर: शहर को स्वच्छ रखने के लिए घर-घर से कचरा संग्रह कर उसके निपटान के लिए जगह-जगह प्लांट लगाए गए हैं, लेकिन ये प्लांट आसपास के रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं. इन प्लांट्स से आने वाली बदबू आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रही है. इससे […]

You May Like