पंजाब रॉयल्स का हौसला बढ़ाने पहुंची हेमा मालिनी और ईशा देओल

नोएडा, 30 जनवरी (वार्ता) प्रो रेसलिंग लीग में पंजाब रॉयल्स और दिल्ली दंगल के बीच खेले गए मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। मुकाबला शुरू से ही कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमों के पहलवानों ने दमखम, तकनीक और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। आख़िरी पलों तक चले संघर्ष ने मैच को पूरी तरह हाई-वोल्टेज बना दिया। इस अहम मुकाबले के दौरान पंजाब रॉयल्स के समर्थन में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेत्री ईशा देओल भी स्टेडियम पहुंचीं जिनका स्वागत पंजाब रॉयल्स टीम के को ऑनर धर्मपाल राठी पहलवान ने किया।

मैच में पंजाब रॉयल्स के पहलवानों ने आक्रामक दांव-पेंच दिखाते हुए दिल्ली दंगल को कड़ी चुनौती दी। वहीं दिल्ली दंगल की टीम ने भी पलटवार करते हुए कई मुकाबलों में शानदार वापसी की। दर्शकों ने हर दांव पर तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दिल्ली दंगल ने पंजाब रॉयल्स को 5-4 के नजदीकी और रोमांचक स्कोर से हराया। मैच के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओलने कहा कि प्रो रेसलिंग लीग भारतीय कुश्ती को नया मंच दे रही है और ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं धर्मपाल राठी ने कहा कि लीग में हेमा मालिनी और ईशा देओल के आने से धर्मेंद्र की याद ताजा हो गई। पंजाब रॉयल्स टीम के ब्रांड अम्बेस्टर होने के नाते धर्मेंद्र का कुश्ती से काफी लगाव था।

Next Post

अमेरिकी वायुसेना ने यूरोप के कई ठिकानों पर एफ-35ए लड़ाकू विमान तैनात किए

Fri Jan 30 , 2026
वॉशिंगटन, 30 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के साथ बढ़े हाल के तनाव के बीच अपनी पांचवीं पीढ़ी के एफ-35ए लड़ाकू विमानों को यूरोप में तैनात करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इन विमानों का अंतिम गंतव्य फिलहाल स्पष्ट नहीं है। द वॉर ज़ोन पोर्टल ने ओपन-सोर्स डेटा के […]

You May Like