बगैर काम कराये स्वीकृत राशि आहरण कर किया 22.87 लाख का गबन

जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने बगैर काम कराये स्वीकृत राशि आहरण कर 22.87 लाख का गबन करने वाले तत्कालीन सरपंच एवं सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जगन सिंह परते पिता पिट्ट सिंह परते, निवासी ग्राम बीरमपुर, बीजाडाडी, तहसील नारायणगंज, मण्डला एवं अन्य के द्वारा बीरन सिंह कोकडिय़ा, संरपच ग्राम पंचायत, बेलखेड़ी एवं मिथलेश उद्दे, सचिव ग्राम पंचायत बेलखेड़ी के खिलाफ शिकायत की गई थी.

वर्ष 2014 से लेकर वर्ष-2021-22 तक ग्राम पंचायत बेलखेड़ी में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्य जिनमें संरपच एवं सचिव के द्वारा काम बगैर कराये ही एवं अधूरा कार्य कराया जाकर कार्य संबधित राशि आहरण कर लिया गया हैं। शिकायत पर जनपद पंचायत से गठित जांच दल के द्वारा वर्ष 2014 से 2021-22 तक करायें गये निर्माण कार्यों की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत बेलखेड़ी के तत्कालीन सरपंच बीरनसिंह कोकडिया एवं सचिव मिथलेश उद्दे द्वारा ग्राम पंचायत बेलखेडी में वर्ष 2014 से वर्ष-2020-21 तक करायें गये विभिन्न निर्माण कार्यों में प्राप्त राशि का दुरुपयोग कर बिना कार्य कराये ही एवं अपूर्ण कार्य कराया जाकर कार्य से संबधित स्वीकृत राशि आहरण कर, वित्तीय अनियमितता कर लगभग 22,87,370 रूपये राशि का आर्थिक लाभ उठाते हुये धोखाधड़ी कर गबन किया किया है।
ऐसे किया गबन
ग्राम बीरमपुर वर्ष-2018 सीसी सडक़ निर्माण कार्य में किशन के घर से हेण्डपंप तक जन भागीदारी योजना अंतर्गत कार्य की स्वीकृती लागत 10,00,000 रूपये थी। ग्राम बीरमपुर में वर्ष 2017 में हेण्डपंप से सुम्मत के घर तक के सीसी, सडक़ नाली निर्माण पंचपरमेश्वर योजना के अंतर्गत स्वीकृत लागत राशि 2,26,000 रूपये थी। बीरमपुर में वर्ष 2017 में हरि के घर से मगलों बाई के घर तक सीसी सडक़ सह-नाली निर्माण कार्य पंचपरमेश्वर योजना के अतंर्गत स्वीकृत किया गया था। बीरमपुर में वर्ष 2019 में चौपाल सभा निर्माण कार्य में भुरका टोला पंच-परमेश्वार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्य की लागत राशि 2,00,000 रूपये की थी। बीरमपुर में वर्ष-2020-21 में पुलिया निर्माण कार्य में पण्डाटोला में 15 वित्त मद से उक्त निर्माण कार्य करवाया गया था इसी प्रकार अनेक निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वकृति हुई लेकिन यहे काम नहीं कराये गए और कागजों में काम दर्शाते हुए राशि निकाल ली गई।

Next Post

WTC फाइनल का सपना टूटने की कगार पर

Thu Nov 27 , 2025
साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया, जिससे टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में नीचे आ गई। फाइनल के लिए अगले मैचों में जीत जरूरी है, वरना क्वालीफाई करना मुश्किल होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है। साउथ अफ्रीका ने दोनों मैच […]

You May Like