12 अक्टूबर को स्टार प्लस पर होगा स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025

मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस पर 12 अक्टूबर को स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 प्रसारित किया जायेगा।

स्टार प्लस, अपनी 25वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। हर साल चैनल अपनी इस विरासत को यादगार बनाने के लिए सबसे ज्यादा इंतेज़ार किए जाने वाले स्टार परिवार अवॉर्ड्स का आयोजन करता है, और इस बार 2025 का जश्न इसकी सिल्वर जुबली की वजह से भी खास है, जहां उन शोज़ और कलाकारों को सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने स्टार प्लस को हर घर का नाम बनाया है।

12 अक्टूबर को होने वाले अवॉर्ड शो के प्रीमियर से पहले, चैनल ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें इसके लीडिंग स्टार्स रूपाली गांगुली, जो ‘अनुपमा’ में अनुपमा का किरदार निभाती हैं, और कनवर ढिल्लों, जो ‘उड़ने की आशा’ में सचिन का रोल कर रहे हैं, नज़र आ रहे हैं। यह दोनों मिलकर शाम को होस्ट करेंगे और अपने मज़ेदार अंदाज़ से माहौल को खास बनाएंगे।

प्रोमो शेयर करते हुए चैनल ने लिखा, “आपके चाहिते सितारों की अटेंडेंस है पक्की! क्या आप तैयार हैं, धमाल और मस्ती भरी शाम के लिए? देखिए स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 12 अक्टूबर शाम 7:00 बजे सिर्फ़ #स्टारप्लसपर।”

 

Next Post

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे पाटिल ने भुजबल के समर्थन पर पंकजा , धनंजय को चेतावनी दी

Mon Oct 6 , 2025
जालना, (वार्ता) मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल ने महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे को ओबीसी नेता छगन भुजबल के मराठा आंदोलन के विरोध का समर्थन न करने की चेतावनी दी है। जरांगे पाटिल ने सुश्री पंकजा और श्री धनंजय को चेतावनी देते हुए कहा, […]

You May Like

मनोरंजन