मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता में कृष्णा पवारे प्रथम

मुलताई। नगर और माँ ताप्ती के धार्मिक-पर्यटन महत्व को सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता का समापन माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुआ। प्रतियोगिता में माँ ताप्ती की महाआरती के पश्चात विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।आयोजक कुलदीप पहाड़े ने बताया 20 जनवरी से 23 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता में नगर सहित ग्रामीण अंचलों के युवा क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मुलताई तथा माँ ताप्ती की महिमा को दर्शाती आकर्षक रील्स बनाईं। प्रतियोगिता में मुलताई के दीवाने पेज के संचालक कृष्ण कुमार पवारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी रील में विभिन्न चेप्टर के माध्यम से माँ ताप्ती और मुलताई नगर का भावनात्मक व कलात्मक चित्रण किया गया।प्रथम पुरस्कार स्वरूप उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढ़ेकर द्वारा 5 हजार 100 सौ नगद, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान चंदोरा खुर्द निवासी मनीष बिंझाड़े और तृतीय स्थान महतपुर निवासी कृष्णा झारे ने प्राप्त किया। उन्हें क्रमशः 2 हजार 100 रुपए और 1हजार 100 सौ रुपए नगद राशि के साथ शील्ड व प्रशस्ति पत्र अनीश नायर एवं चंदू देशमुख द्वारा प्रदान किए गए। सागर पवार की रील को करीब 2.5 लाख से ज़्यादा बार देखा गया, जिसके लिए उन्हें पॉपुलर रील अवार्ड और श्याम दाबड़े को बेस्ट पोएट्री के लिए शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा, संदीप भार्गव, नीरज ठाकरे, विशाल शीतोले सहित बड़ी संख्या में ताप्ती भक्त उपस्थित रहे। आयोजक कुलदीप पहाड़े ने बताया प्रतियोगिता का दूसरा सीजन 15 फरवरी से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में सोनू सिंह, दीपक सोलंकी, कुणाल भारती, संतोष राय, विजेश पवार, शुभम पवार, देवेंद्र सूर्यवंशी सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Next Post

ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: 1.5 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदसौर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार […]

You May Like