एसटीएफ ने हैरी बॉक्सर गैंग के मुख्य सदस्य को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हैरी बॉक्सर गैंग के मुख्य सदस्य प्रदीप शुक्ला को मुरैना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

यह कार्रवाई अशोकनगर, इंदौर, भोपाल और खरगोन जिलों में हुए संगठित अपराधों की जांच के तहत की गई। मामला फरवरी माह का है, जब अशोकनगर में एक व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकी दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, प्रदीप शुक्ला ने अपने साथियों को फरियादी के घर की रेकी करने और फायरिंग करने के निर्देश दिए थे, साथ ही ऑनलाइन माध्यम से धनराशि भी उपलब्ध कराई थी। घटना के बाद से वह राजस्थान, पंजाब और उत्तरप्रदेश में लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।

इस प्रकरण में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार मिल रही खुफिया सूचनाओं के आधार पर एसटीएफ टीम ने 8 अप्रैल को मुरैना के शिकारपुर के पास उसे दबोच लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Next Post

सशक्तिकरण की पहल: अभिनेत्री कृति सेनन ने भोपाल महिला थाने में जानी सर्वाइवर्स की दास्तां

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल। अभिनेत्री एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की गुडविल एंबेसडर कृति सेनन ने भोपाल के महिला थाने में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में भाग लेते हुए राज्य के जनोन्मुखी पुलिसिंग मॉडल की सराहना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने […]

You May Like

मनोरंजन