भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि इंदौर अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में लापरवाह अधिकारियों को बचाने का काम मप्र की मोहन सरकार ने किया है। नायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें “क्लीन चिट” दे दी।
उन्होंने छिंदवाड़ा की हालिया घटना पर भी गंभीर सवाल उठाए, जहां आठ बच्चों की मौत कथित रूप से दूषित कफ सिरप पीने से हुई थी। नायक ने सरकार से पूछा कि आखिर इस मामले में संबंधित कंपनी और अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।नायक ने कहा, “मासूम बच्चों की जान दांव पर लगी है, लेकिन भाजपा सरकार दोषियों को बचाने में ज्यादा व्यस्त है।” कांग्रेस ने दोनों मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की और मुख्यमंत्री से जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
Next Post
राष्ट्रीय योगी वाहिनी ने इंदरगंज चौराहे से लेकर राम मंदिर तक पदयात्रा निकाली
Fri Oct 3 , 2025
ग्वालियर: राष्ट्रीय योगी वाहिनी ने प्रदेश अध्यक्ष रघु भदोरिया के नेतृत्व में इंदरगंज चौराहे से लेकर राम मंदिर तक पदयात्रा निकाली। इस यात्रा में महिला अध्यक्ष माया शर्मा, संभागीय अध्यक्ष रेनू शर्मा, सुधा दीक्षित, अंजू दीक्षित, माया शर्मा, शशि गोस्वामी, अनीता राठौर, रचना गौड़, अनीता दीक्षित, लता गोस्वामी, सुनैना चंदेल, […]

You May Like
-
11 months ago
विश्वासघात कर सूरत का युवक ले गया बुलेट