मैदान में सजा था जुआ फड़ 

पुलिस का छापा: पांच जुआरी धरे गये

जबलपुर। रामपुर मैदान में सजे जुआ फड़ पर गोरखपुर पुलिस ने  छापा मारते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से नगद 15 हजार रूपये जप्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र प्रजापति के घर के पीछे मैदान रामपुर गोरखपुर में जुआ मन्ना खेल ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगा रहे जुआरी अल्लू अलीम  55 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती, बल्ली बहेरिया 37 वर्ष निवासी प्रेमसागर हनुमानताल, बिनोद सेन  48 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा, राजेन्द्र प्रजापति 45 वर्ष निवासी रामपुर पटैल मोहल्ला गोरखपुर, माखन लाल अहिरवार 46 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास रामपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

महाकुंभ भगदड़ पर दायर याचिका खारिज

Mon Feb 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ को चिंता का विषय और एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना, लेकिन इससे संबंधित जनहित याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने महाकुंभ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित […]

You May Like