प्रसार भारती के डिजिटल मंचों पर होगा हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत में हैंडबॉल को नई ऊर्जा और व्यापक दर्शक आधार और प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रसार भारती और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के बीच तीन वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के तहत प्रसार भारती अगले तीन वर्षों तक एचएआई द्वारा आयोजित सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का निर्माण और प्रसारण करेगा। ये प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, वेव्स ओटीटी और प्रसार भारती के अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा।

इस समझौते को प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा. आनन्देश्वर पांडेय ने प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल की गरिमामयी उपस्थिति में अंतिम रुप दिया।

इस अवसर प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत सहगल ने इसे एक नई शुरुआत करार देते हुए कहा कि हैंडबॉल में देश की जबरदस्त प्रतिभा है, जिसे अब एक राष्ट्रीय मंच और नया विस्तार मिलेगा। हमें भरोसा है कि भारत के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उभरकर सामने आएंगे।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि यह समझौता हैंडबॉल को जमीनी स्तर से लेकर उच्च स्तर तक लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डीडी स्पोर्ट्स पर नियमि कवरेज से देश के युवाओं में रुचि और भागीदारी बढ़ेगी और खेल का विकास नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।

 

 

Next Post

काजल त्रिपाठी और राजनंदनी का बोलबम गीत 'भोला भस्मी लगवनी जी' रिलीज

Sat Jul 12 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका राजनंदनी की शानदार जोड़ी में बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ रिलीज किया गया है। बोलबम गीत भोला भस्मी लगवनी जी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘भोजपुरी […]

You May Like