मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

सतना: मजदूरी को लेकर हुए विवाद के बाद मजदूर की हुई मौत के मामले में उचेहरा पुलिस ने चौबीस घण्टो के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा के अनुसार 30 मार्च को फरियादी ज्ञानप्रसाद चौधरी पिता सुकुरु चौधरी उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 उचेहरा थाना उचेहरा जिला सतना (म.प्र.) का अपने पत्नी व लड़के संजय चौधरी के साथ थाना उपस्थित आकर रपोर्ट दर्ज कराया कि 29मार्च को मजरुब एवं मोहल्ले का समयलाल चौधरी, देवलाल चौधरी शराब पिये पीने के बाद समय करीबन 10.00 बजे रात्रि हत्थाबाबा उचेहरा के पास समपलाल चौधरी व देवलाल चौधरी मजरुब को बुरी-बुरी गाली गुप्तार करने लगे तब गाली देने से मना किया तो दोनों लोग मजरुब के साथ मारपीट करने लगे और जमीन में पटक कर घसीटने लगे हल्ला गोहार किया तो आस-पास के लोग आकर बीच-बचाव किये तब दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये थे।

मारपीट से मजरुब के सिर में पीछे तरफ व बांये पैर के घुटना व बांये पैर के पंजे में चोटें आई थी जो कि अपना इलाज सी.एच. सी. उचेहरा में कराया बाद इलाज के थाना रिपोर्ट को आने पर थाना उचेहरा में अप.क्र. 127/26 धारा 296 (बी), 118 (1), 351(3), 3 (5) बीएनएस का अपराध सदर कायम कर मजरुथ ज्ञान प्रकाश चौधरी पिता सुकुरु चौधरी उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 उचेहरा थाना उचेहरा जिला सतना (म०प्र०) की चौट गंभीर प्रवृत्ति का होने से मजरुब को जिला अस्पताल सतना रेफर करने पर जिला अस्पताल सतना में ईलाज दौरान मजरुब का मृत्यु होना पाये जाने से एवं मजरुब की मृत्यु मारपीट से आई चोट के कारण होना पाये जाने से मामले में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा कर आरोपीगण समयलाल चौधरी पिता जगतदेव चौधरी उम्र 25 वर्ष एवं देवलाल चौधरी पिता छकोडीलाल चौधरी उम्र 31 वर्ष दोनो निवासी संजय नगर उचेहरा थाना उचेहरा जिला सतना (म०प्र०) को दस्तपाब कर पूछाताछ किया गया जिनके द्वारा पूछाताछ पर अपराध का घटित करना कबूल करने पर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।

Next Post

एक ही फंदे पर झूल गए दो दिल: प्रेमी युगल की दर्दनाक आत्महत्या

Wed Apr 1 , 2026
सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के मोरा गांव से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों के शव गांव के उसरहा हार स्थित जंगल में एक नीम के पेड़ पर एक ही फंदे से […]

You May Like