
काबुल, 24 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान में हाल में भारी हिमपात और बारिश के कारण कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 110 अन्य घायल हो गये।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
बयान के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को हिमपात और मूसलाधार बारिश से 458 घरों को पूर्ण या आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। ये आंकड़े शुरुआती हैं और कई क्षेत्रों में जान-माल के नुकसान का अब भी आंकलन किया जा रहा है जिससे इन आंकड़ों में बदलाव अभी संभव है।
उल्लेखनीय है कि बीते तीन दिनों में अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में ठंडे तापमान और भारी हिमपात के कारण राजमार्ग और सड़कें बंद हो गयी हैं। इसमें काबुल और कई प्रांतों को जोड़ने वाली अहम सड़कें भी शामिल हैं।
