मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हास्य कलाकार एवं अभिनेता श्री कपिल शर्मा ने भेंट की

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रख्यात हास्य कलाकार और अभिनेता श्री कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे। अभिनेता श्री शर्मा ने कहा कि न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहाँ फिल्म निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री कपिल शर्मा के साथी कलाकार भी उपस्थित थे।

Next Post

रूसी सरकार ने अंतरिक्ष विकास पर कार्यक्रम को 2036 तक बढ़ाया

Mon Feb 10 , 2025
मॉस्को, 10 फरवरी (वार्ता) रूसी सरकार ने अंतरिक्ष विकास पर सरकारी कार्यक्रम को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देशों के तहत 2036 तक बढ़ा दिया है। सरकार ने सोमवार को टेलीग्राम पर कहा,“प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने ‘रूस की अंतरिक्ष गतिविधियों’ राज्य कार्यक्रम के कार्यान्वयन की अवधि को अगले छह वर्षों […]

You May Like