नाबालिग बालिका की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने सिमरोल थाने का घेराव किया

इंदौर: ग्राम दतोदा की नाबालिक बालिका की हाल ही में हुई आत्महत्या के मामले ने स्थानीय लोगों और परिजनों में रोष भरा है. परिजनों ने सिमरोल थाने का घेराव कर पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बालिका ने अपनी मृत्यु से पहले स्पष्ट बयान दिए थे, जिनमें संभावित आरोपियों की पहचान की गई थी. लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई नहीं हुई है.

इस कारण परिजनों ने थाने का घेराव कर न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामला जल्द नहीं सुलझा, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Next Post

कांग्रेस ने महिलाओं, दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों में मोदी सरकार पर साधा निशाना

Tue Sep 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने महिलाओं तथा आदिवासियों के खिलाफ राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो(एनसीआरबी )के अपराध संबधी आंकड़ों का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि ये आंकड़े आदिवासियों, महिलाओं, दलितों के खिलाफ सरकार के सुरक्षा के दावों की पोल खोलते हैं। […]

You May Like