श्रीलंकाई सेना के कमांडर ने सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया

नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसांथा रोड्रिगो ने आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन गुरूवार को जयपुर में सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया।

दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल, क्षमता विकास और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपसी हित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने कमान मुख्यालय में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की, संचालन अनुभवों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों की चर्चा की।

श्रीलंकाई अधिकारी सैन्य एवं विरासत स्थलों का दौरा करेंगे, जहां वह भारत की समृद्ध सैन्य एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन करेंगे।

उनके सम्मान में औपचारिक भोज का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनौपचारिक बातचीत का अवसर प्रदान करेगा, जिससे दोनों सेनाओं के नेतृत्व के बीच सौहार्द तथा संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

यह यात्रा श्रीलंका और भारत के दशकों के साझा इतिहास, आपसी विश्वास और क्षेत्रीय साझेदारी से निर्मित मजबूत रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का विस्तार संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, सैन्य प्रशिक्षण आदान-प्रदान और क्षेत्रीय चुनौतियों को समेटे हुए है।

Next Post

‘भारत कनाडा संबंधों को सामान्य बनने की आशा’

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) भारत ने गुरुवार को आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान, साझा हितों और एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को फिर […]

You May Like

मनोरंजन