ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट में लहराया तिरंगा, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर: 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट में शान के साथ तिरंगा लहराया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

उन्होंने कहा हम सब मिलजुलकर ऐसे प्रयास करें कि हर मनुष्य को स्वतंत्रता का अनुभव हो। किसी को अपनी समस्या के समाधान के लिए आग्रह न करना पड़े, शासकीय सेवक स्वतः संज्ञान लेकर समस्या हल करें। यही स्वाधीनता के अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व सी बी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

विभाजन विभीषिका दिवस पर हुए व्याख्यान

Fri Aug 15 , 2025
सतना: हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय तिरंगा कार्यक्रम तिरंगा यात्रा निकाली गई । कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा […]

You May Like