प्रियांशु पांडेय, प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का गाना ‘कवन देवता’

मुंबई, (वार्ता) प्रियांशु पांडेय, प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘कवन देवता’ रिलीज हो गया है।

यह सैड सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

इस गाने को लेकर गायक प्रियांशु पांडेय ने कहा कि ‘यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने रिलीज किया है, यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। इस गाने में माही श्रीवास्तव के साथ परफॉर्मेंस करके बहुत अच्छा लगा, इस गाने में उनका बहुत सपोर्ट मिला है। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं।’

माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘सैड गाने का एक अलग ही रस है। ये गाना प्यार में धोखा खाये दिलजले प्रेमियों का दिल छूने वाला है। यह सैड सांग काफी शानदार बनाया गया है। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत ‘कवन देवता’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रियांशु पांडेय और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं।इस गाने के गीतकार धरम हिंदुस्तानी हैं, जबकि साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

 

Next Post

पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म "छाया" की शूटिंग पूरी

Fri Jul 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ‘छाया’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। प्रग्यामैटिक फिल्म प्रा. लि के बैनर तले बनी निर्माता गौरव छाबड़ा और प्रियंका छाबड़ा की भोजपुरी फिल्म ‘छाया’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महीने से अधिक […]

You May Like