अफ़ग़ानिस्तान में 10 नागरिकों की गोली मारकर हत्या

खोस्त (अफगानिस्तान) 29 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत खोस्त में मंगलवार रात अज्ञात हथियारबंद लोगों ने 10 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गरबाज़ ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह भीषण घटना मंगलवार देर रात अली शिर जिले में हुई, जब अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की, जिसमें आठ महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

श्री गरबाज़ ने कहा कि इन हत्याओं के पीछे के लोगों को गिरफ्तार करने और न्याय के कठघरे में लाने के प्रयास जारी हैं।

 

Next Post

महापौर बने बिजली के पहरेदार, खुद बंद किए लाइट और पंखे

Wed Jan 29 , 2025
इंदौर :शहर स्वच्छता का सिरमौर बनने के बाद अब ऊर्जा साक्षरता की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऊर्जा स्वराज मिशन के तहत नगर निगम ने इसे “ऊर्जा साक्षर सिटी” बनाने का बीड़ा उठाया है। लेकिन इस मिशन को सिर्फ भाषणों तक सीमित रखने के बजाय महापौर […]

You May Like