नशे में नाती ने बाबा पर बरसाई लाठियां, इलाज के दौरान मौत

रीवा,  जिले के पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम चौर शुक्लान टोला में शराब के नशे में एक युवक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. दादी से गाली-गलौज और मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अपने बाबा पर लाठियों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी नाती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया.

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई की शाम आरोपी शिवम उर्फ शिवा कोल शराब के नशे में घर पहुंचा और दादी चंद्रकली देवी से विवाद करने लगा. विवाद बढऩे पर उसने दादी के साथ मारपीट कर दी. हल्ला गोहार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे बाबा नंदलाल कोल पर भी आरोपी ने लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना में दोनों घायल हो गए. सूचना मिलने पर पनवार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा ले गई, जहां से उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया. जहा इलाज के दौरान नंदलाल कोल ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद थाना पनवार में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई. थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.

Next Post

पदोन्नति पर जेल कर्मचारियों का सम्मान, उपजेल अधीक्षक ने लगाई रैंक फ़ित्ती

Fri Jul 17 , 2026
हटा/दमोह। मप्र जेल विभाग द्वारा जारी पदोन्नति सूची के तहत हटा उपजेल में पदस्थ अधीनस्थ कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपजेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने पदोन्नत कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी नई पदस्थापना के अनुरूप रैंक की फ़ित्ती लगाकर […]

You May Like