शहर से ट्रांसपोर्ट हटाने का निर्णय स्वागत योग्य , लाखों लोगों को मिलेगी राहत

जबलपुर: विकास दिवस एसआईआर की डिजिटाइजेशन कार्य की जांच करने हेतु जब जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं आयुक्त नगर निगम राम प्रकाश अहिरवार बलदेवबाग में स्थित नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां पर कुछ ट्रांसपोर्ट रोड और ट्रक मालिकों के द्वारा नगर निगम के मैदान पर एवं सड़क पर अव्यस्थित रूप से माल रखा गया है और वाहन पार्क किए गए हैं। इस कारण से आम जनता को वहां आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या पर तत्काल कलेक्टर राघवेंद्र सिंह आयुक्त नगर निगम राम प्रकाश अहिरवार को सख्त कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।

आयुक्त श्री अहिरवार ने तत्काल उद्यान विभाग के अधिकारियों को नगर निगम जोन कार्यालय के सामने लंबे समय से कब्जा कर माल भरने का कार्य कर रहे लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही तत्काल नगर निगम के इस मैदान को सुरक्षित करने की दृष्टि से चारों तरफ से फेंसिंग करने के लिए निर्देशित किया। उद्यान विभाग की ओर से नगर निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में तत्काल दूसरे दिन यहां पर फेंसिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस कार्य से इस मुख्य मार्ग से गुजरने वाले प्रतिदिन के लाखों लोगों को जिनकी अनुमानित संख्या 2 से 3 लाख प्रतिदिन की बताई जाती है, को राहत मिलेगी।

Next Post

पुष्पक नगर उद्यान अब नमो उद्यान के नाम से जाना जाएगा

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर: पुष्पक नगर उद्यान क्रमांक -1 अब नमो उद्यान के नाम से जाना जाएगा। ये पुष्टि करते हुए नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज ने नवभारत को बताया कि एमआईसी की बैठक में महर्षि महेश योगी वार्ड अंतर्गत पुष्पक नगर उद्यान क्रमांक 1 का नाम नमो उद्यान किए जाने के संबंध […]

You May Like