भोपाल, 06 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह का शौर्य सभी के लिए समर्पण की प्रेरणा का अनंत स्रोत बना रहेगा।
डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘दसवें गुरु परम श्रद्धेय गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका शौर्य, त्याग, परोपकार एवं प्रखर विचार हम सभी के लिए विश्व कल्याण के प्रति स्नेह, सहयोग और समर्पण की प्रेरणा के अनंत स्रोत बने रहेंगे। मेरी प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को ज्ञान, सुख- समृद्धि से आलोकित करे।’
