
सीधी। जमोड़ी थाना पुलिस ने नशे पर वार करते हुए कोडीन कफ सिरप की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 लाख की स्कॉर्पियो जब्त किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में थाना जमोड़ी पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 शीशी प्रतिबंधित कोडीनयुक्त आनरेक्स कफ सिरप व स्कॉर्पियो वाहन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घेराबंदी कर काले रंग की स्कॉर्पियो एमपी 53 जेडए 7841 को रोका। तलाशी में 23 शीशी (100 एमएल प्रत्येक) कोडीन कफ सिरप बरामद हुई। आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार कोरी 35 वर्ष , निवासी अंधियारखोह, थाना जमोड़ी एवं रुबेंन्द्र सिंह उर्फ रिंकू 44 वर्ष निवासी जैसवाल कॉलोनी, दक्षिण करौदिया, थाना जमोड़ी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप 23 शीशी, कीमत लगभग 4,600 रुपये, स्कॉर्पियो वाहन कीमत लगभग 8 लाख की जब्ती की गई। आरोपियों पर धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट व ड्रग कंट्रोल एक्ट 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू। पुलिस सप्लाई चेन व अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी जमोड़ी के नेतृत्व में सउनि आरडी साकेत, प्रआर राम खेलावन, रावेंद्र एवं आरक्षक अंकित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
