गोदवाली स्टेशन पहुंचे रेलवे जीएम,व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बरगवां । पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के महाप्रबंधक जीएम का आज गुरुवार की सुबह लगभग 7:30 बजे गोदवाली रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ।

इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसरए यात्री सुविधाओं, यार्ड की व्यवस्थाओं तथा चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। जीएम ने अधिकारियों से स्टेशन की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान जीएम ने ललितपुर-गोदवाली नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रस्तुत की।

जीएम के आगमन पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने गोदवाली स्टेशन पर ओवरब्रिज निर्माण, मेमो ट्रेन तथा सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग उठाई। इस संबंध में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में इंटरसिटी जबलपुर मेमो ट्रेन कटनी का ठहराव कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा गोदवाली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉम पर सीढ़ी की कमी होने के कारण माल गाड़ी खड़ी रहने की स्थिति में ग्रामीणों को आने-जाने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मोहन नामदेव, जमुना प्रसाद, आशीष द्विवेदी, रामकुमार, हिमांशु सोनी, धीरेन्द्र तिवारी, रामलल्लू समेत अन्य मौजूद रहे। जीएम ने मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इन सुविधाओं के मिलने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Next Post

प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

Thu Jun 4 , 2026
बुरहानपुर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की पीड़ा को समझने और राहत कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरूवार को ग्राम खामनी एवं टेम्भी पहुंचे। उन्होंने प्रभावित खेतों का […]

You May Like

मनोरंजन