उधार नहीं दिया तो दुकानों में लगाई आग, दो गिरफ्तार

भिंड। जिले के गोहद थाना क्षेत्र में उधार में सामान न देने पर दबंगों द्वारा दो दुकानों में आग लगा दी गई। घटना बस स्टैंड के पास की है, जहां पान, पुड़िया, कोल्डड्रिंक और जूस की दुकानें हैं। आगजनी में दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। कुछ युवक दुकानों पर पहुंचे और उधार में सामान मांगने लगे। दुकानदारों ने उधार देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी और वहां से चले गए।

धमकी देने के कुछ देर बाद ही आरोपी वापस लौटे और दुकानों में आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा सामान जल गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Next Post

आरक्षक पर कार्यवाही की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय 

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर। समीक्षा टाउन सिविल लाइन में शनिवार को आरक्षक और अधिवक्ता के बीच हुए हाथापाई के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने उन्हें घंटों थाने […]

You May Like