त्रिपुरा में तीन बंगलादेशी समेत पांच लोग गिरफ्तार

अगरतला, 02 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा पुलिस ने उनाकोटी जिले के कैलाशहर में रविवार को तीन बांग्लादेशी नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसने और कथित तौर पर चेन्नई जाने की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा है।

पुलिस ने सोमवार को उन्हें आगे की जांच के लिए रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया। कैलाशहर पुलिस थाना प्रभारी तपस मालाकार के अनुसार सादे कपड़ों में पुलिस टीम पैतुरबाजार न्यू मोटर स्टैंड इलाके में निगरानी कर रही थी, जब उन्होंने पांच लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखीं, जो चेन्नई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर से वैन पर सवार होने की तैयारी में थे।

शुरुआती पूछताछ में गाड़ी में बैठे लोगों के अलग-अलग जवाब देने के बाद पुलिस ने गाड़ी रोक ली।पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों में अरमान हुसैन, इमरान हुसैन और मोनिर हुसैन के बंगलादेश के कोमिला जिले के रहने पुष्टि की है और उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से बंगलादेश सीमा पार करके भारत में घुसने की बात कबूल की।

इस बीच, कैलाशहर के रंगौती इलाके के अब्दुल कय्यूम को गैर-कानूनी प्रवेश में मदद करने और चेन्नई तक आगे की यात्रा का इंतज़ाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सभी पांच आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाना लाया गया और मारुति वैन ज़ब्त कर ली गई है।

 

Next Post

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर: चंदन नगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सर्विस रोड इलाके से एक युवक को खटकेदार चाकू बरामद किया. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि उपनिरीक्षक सेवना सिंह की टीम को रात करीब 10:20 बजे सर्विस रोड के किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला. उसे रोका […]

You May Like