जिला कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच विवाद

जबलपुर: जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिला अधिवक्ता संघ ने एक आवेदन थाना प्रभारी ओमती को भेजकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आग्रह किया है। संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा व सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने आठ अक्टूबर को आवेदन अग्रेषित किया।आवेदन के अनुसार अधिवक्ता रोहित चढ़ार अपने सहयोगी अधिवक्ताओं रोहित ठाकुर और हर्षित गुप्ता के साथ अधिवक्ता सचिन गुप्ता के कक्ष में मौजूद थे।

आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ता सत्येन्द्र पांडे और दीपक पटेल वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। शिकायत में अभद्र भाषा के प्रयोग, धमकी देने, मारपीट तथा रोहित चढ़ार के पास मौजूद पांच हजार रुपये जबरन ले लेने का आरोप लगाया गया है। साथ ही जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित अधिवक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। संघ ने आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए ओमती थाने भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Post

हाईकोर्ट ने पूरा वेतन देने का दिया आदेश

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट ने नियुक्ति के शुरुआती तीन वर्षों में कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान का 70, 80 और 90 प्रतिशत भुगतान करने की शर्त को चुनौती देने वाली याचिका का निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को याचिकाकर्ताओं को पूरा न्यूनतम वेतन देने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ […]

You May Like