नई दिल्ली। सीए विजय कुमार चौधरी, कार्यपालक निदेशक (वित्त), एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को वर्ल्ड ऑफ फाइनेंस एंड अकाउंटिंग 2026 के दौरान आयोजित 19 वें आईसीआईए अवार्ड्स में प्रतिष्ठित सीए सीएक्सओ फॉर लार्ज कॉर्पोरेट सर्विसेज सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार वित्तीय अभिशासन, कॉर्पोरेट प्रबंधन में उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा और नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले पेशेवरों को प्रदान किया जाता है।
यह सम्मान संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित सांविधिक संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार चौधरी के रणनीतिक वित्तीय नेतृत्व और उनकी व्यावसायिक उपलब्धियों की मान्यता है, जिसने एनबीसीसी की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली और अभिशासन मानकों को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया है।
उल्लेखनीय है कि आईसीएआई द्वारा उन्हें दूसरी बार सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में 12वें आईसीएआई लीडर्स एंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स में सीए अचीवर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि एनबीसीसी की पारदर्शी कार्यप्रणाली, मजबूत वित्तीय प्रबंधन और संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
