न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ली उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में उन्हें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल नौ फ़रवरी 2027 तक होगा।उन्होंने न्यायमूर्ति बी. आर. गवई का स्थान लिया है, जो 23 नवंबर को सेवानिवृत हुए हैं।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा कई अन्य प्रमुख केन्द्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
आजाद उनियाल सैनी

Next Post

पाकिस्तान शाहीन्स ने जीता राइजिंग स्टार्स एशिया कप

Mon Nov 24 , 2025
दोहा, 24 नवम्बर (वार्ता) पाकिस्तान शाहीन्स ने रविवार को कतर के दोहा में वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के लिए सुपर ओवर में बांग्लादेश ए को हराया। पहले फील्डिंग करने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 20 ओवर […]

You May Like