सागर:सागर जिले के गढाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गढ़ाकोटा अंतर्गत पथरिया रोड ग्राम रेंगुआ के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएससी गढ़ाकोटा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार विनोद पाल, पिता: काशीराम पाल, 35 वर्ष, निवासी: जूना, थाना रहली मुन्नी बाई, पति: रामकृष्ण पाल, उम्र: निवासी: बांस पथरिया, जिला दमोह सड़क दुर्घटना मे घायल हो गए थे।
