जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं गोराबाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 13 किलो 210 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 65 हजार रूपये का जप्त किया गया.
थाना प्रभारी गोराबजार रमन सिंह मरकाम ने बताया कि खलका टोला के पास गांजा रखे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रही राधा सोनकर 35 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 7 बरेला , गोलू सोनकर 39 वर्ष निवासी थाना के पीछे बरेला, सौरभ लोधी 24 वर्ष निवासी परसोरा थाना भानगढ़ जिला सागर, महेन्द्र सिंह 27 वर्ष निवासी रामगोपालजी वार्ड हटा थाना हटा जिला दमोह को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर पकड़ा गया।
पिट्ठू बैग में 4 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला उक्त गांजा की तौल करने पर कुल 13 किलो 210 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 65 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 किलो 210 ग्राम गांजा एवं 3 मोबाइल जप्त करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
