ग्वालियर: जिले के जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर एवं पिछड़ी बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ दीपावली मनाने पहुँचें।
संभाग आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दीपावली पर जेएएच परिसर के समीप स्थित वन स्टॉप सेंटर एवं लक्ष्मीगंज में संचालित वृद्धाश्रम “माधव आश्रम” पहुँचकर दीपोत्सव मनाया। दीपावली पर वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आश्रमों के रहवासियों को मिष्ठान, फल व कम्बल इत्यादि वितरित किए।
