सांसद राहुल सिंह लोधी के सतत प्रयासों को बड़ी सफलता

दमोह.दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी के निरंतर प्रयासों और रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को बड़ी सफलता मिली है. रेल मंत्रालय ने 22407/22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाते हुए इसे साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में 2 दिन) चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है.

सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने दमोह क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से रखा था. लगातार किए गए पत्राचार और प्रयासों के परिणामस्वरूप आज यह महत्वपूर्ण सौगात दमोह सहित पूरे क्षेत्र को प्राप्त हुई है.

व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी ट्रेन

यह ट्रेन दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है.हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से रात 11 बजे प्रस्थान करने के बाद यात्री पूरी रात आरामदायक यात्रा करते हुए सुबह लगभग 9:40 बजे दमोह स्टेशन पहुंच जाते हैं.इससे दिल्ली की यात्रा कहीं अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली बन जाती है.अब तक दमोह और आसपास के व्यापारियों को दिल्ली जाने के लिए मुख्य रूप से गोंडवाना एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसे पकड़ने के लिए कई बार दोपहर लगभग 3 बजे ही स्टेशन के लिए निकलना पड़ता था.इससे पूरे दिन का महत्वपूर्ण समय प्रभावित होता था और व्यावसायिक कार्यों में भी बाधा आती थी. नई व्यवस्था से व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और नौकरीपेशा यात्रियों को एक बेहतर व सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा.

*सांसद राहुल सिंह लोधी ने जताया आभार*

सांसद राहुल सिंह लोधी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे सुविधाओं का विस्तार कर रही है और दमोह सहित बुंदेलखंड क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी दमोह लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाता रहेगा.यह केवल ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय नहीं, बल्कि दमोह के व्यापार, शिक्षा, रोजगार और दिल्ली से संपर्क को नई गति देने वाला कदम है.

Next Post

प्रदेश कार्यसमिति में मंत्री काश्यप और विधायक पाण्डेय,कोठारी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

Tue Jun 23 , 2026
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी। दोनों सूचियों में रतलाम जिले से 3 नेताओं को स्थान मिला है। जारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूची में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं रतलाम शहर […]

You May Like