6 शातिर चोर पकड़ाए, 10 टूव्हीलर, 3 बैटरी 12 लाख की जब्त

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं चुराई हुई 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त किए गए।

कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने खुलासा करते हुए बताया कि पलक झपकते ही वाहन चुराने वाले सादाब खान पिता गोफू फरीद 19 वर्ष निवास टेढीनीम, फैजान खान पिता गुड्डू खान 20 वर्ष निवासी 16 क्वार्टर, शाहरूख खान पिता खालिक खान 25 वर्ष निवासी टेढीनीम समेत बैटरी चुराने वाले मोहम्मद फैजल अंसारी पिता गुलाम गौस 20 वर्ष निवासी गाजीनगर, इमरान पिता वहीद 18 वर्ष निवासी आयशा नगर आधारताल, मोहम्मद अशफाक पिता इशराइल 18 वर्ष निवासी गुरदा अधारताल को गिरफ्तार किया गया है।

फैजान पर 12, टूटी पर 14 अपराध हैं दर्ज

उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है आरोपी फैजान खान के खिलाफ अन्य थानों में लूट, चोरी, अवैध शराब जैसे गंभीर मामलों के कुल 12 अपराध एवं आरोपी शाहरुख खान उर्फ टूटी के जबलपुर के अन्य थानों में चोरी, मारपीट, अवैध हथियार जैसे कुल 14 अपराध दर्ज है।

Next Post

कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले तीन लुटेरे पकड़ाए

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर। घमापुर पुलिस ने कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से छीनी हुई एक्सिस, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने बताया कि 18 जुलाई को घमापुर थाने में धर्मपाल सिंह […]

You May Like