
तेन्दूखेड़ा/दमोह। शनिवार की देर-रात तेन्दूखेड़ा पाटन मार्ग पर स्थित बगदरी की घटिया पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से तेन्दूखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. मामला पाटन थाना क्षेत्र का है मृतक की पहचान तेन्दूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 3 के रुप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मनोज उर्फ (मज्जू) पिता शारदा प्रसाद साहू उम्र 48 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा है, जो सुबह किसी काम को लेकर अन्य साथी सौरभ साहू के साथ बाइक से जबलपुर गए हुए थे. जहां देर शाम जबलपुर से वापस तेन्दूखेड़ा आते समय पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेन्दूखेड़ा मार्ग पर स्थित बगदरी की घाट पर अंधे मोड़ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई. पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अभी अज्ञात है.पुलिस ट्रैक्टर की तलाश कर रही है,घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार दो लोग थे.जिसमें मनोज साहू और सौरभ साहू बताया गया है.बाइक से कुछ सामग्री नीचे गिर गई. जिसको उठाने के लिए बाइक रोकी गई और सामग्री उठाने का प्रयास किया.तभी अचानक से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ गया.जिसकी चपेट में मनोज साहू आ गए. बाइक सवार युवक मनोज साहू ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से कमर के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश जारी है.
