
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. शुक्रवार रात परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां कलेक्टर सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में सुजीत सिंह भदोरिया एएसपी, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई
अंजलि अग्निहोत्री, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टर प्रहलाद पटेल सिविल सर्जन की उपस्थिति में महिला डॉक्टर के द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया. जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने शनिवार दोपहर पत्रकारवार्ता में बताया की नोहटा थाना क्षेत्र में 9 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.परिवार के ही निकट सदस्य के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है. घटना काफी दुखद है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रात में ही अभिरक्षा में ले लिया था, रात में जब घटना सामने आई तब बच्ची को पुलिस के द्वारा तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया. रात भर पुलिस की टीम अस्पताल में मौजूद रही.जहां बच्ची का मेडिकल परीक्षण हुआ परिजनों के बयान लिए गए इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 64 और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है.बच्ची स्वस्थ है, लेकिन उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया,वहां से आने वाली जांच रिपोर्ट और पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आएगी उसके बाद हमारी जांच पूरी होगी. हमारा प्रयास रहेगा आरोपी को सख्त से सख्त इस मामले में सजा दिलवाई जाए.
