
ग्वालियर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने पर कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने आक्रोश जाहिर करने के साथ ही हाईकोर्ट द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने का स्वागत करते हुए न्यायपालिका का आभार माना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज की जाने वाली एफआईआर सनातन धर्म पर सीधे कुठाराघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन धर्म के सर्वोच्च शंकराचार्य पद पर आसीन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध यौन शोषण जैसे घृणित अपराधिक मामला द्वेषपूर्ण नीति के तहत कराया गया है, जो सीधे तौर पर सनातन धर्म का अपमान है, सनातन धर्म में शंकराचार्य का पद सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने वाले लोगों की पृष्ठभूमि उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष परीक्षण एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।
