नकली फूड आफिसर गिरफ्तार

सतना: नकली फूड अधिकारी बन कर मिठाई दुकानो पर हत्या व जेल भेज देने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाले गिरोह के तीन ब्यक्तियो को जैतवारा पुलिस ने किया गया गिरफ्तार किया.मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी जैतवारा कार्यवाही करते हुए फरियादी नेलिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30.दिसम्बर को तीन ब्यक्ति काले रंग की स्कार्पियो मे नकली फूड अधिकारी बन कर जैतवारा मे मिष्टान दुकान वालों से गंदगी माल कह कर रुपये पैसे की मांग कर न देने पर जान से खतम धमकी दी देने पर फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना जैतवारा मे अपराध धारा 318(4),308(5),319(2),204 बीएनएस आरोपियो के विरुद्ध थाना जैतवारा मे पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

जिसमे आरोपी अंचल मिश्रा पिता संतोष मिश्रा उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं.7 बिरसिंहपुर संदीप शुक्ला पिता शिया राम शुक्ला उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 12 बिरसिहंपुर रामभाई अग्निहोत्री पिता लक्ष्मीकान्त उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं.13 बिरसिहंपुर को गिरफ्तार किया. आरोपियों से पुलिस ने एक काले रंग की स्कार्पियो गाडी जिसका नम्बर MP35CA4816कीमती 15,000,00 रुपये एक गोप्रो कैमरा कीमती 10,000 रुपये एक मोबाईल कीमती 20,000 रुपये जब्त किया है. इस कार्यवाही मे उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी जैतवारा, उप निरीक्षक अजय सिंह परिहार, प्र.आर.748 बृजेश सिंह , प्र.आर.590 शत्रुघन प्रसाद गौतम, प्रआर.239 विकल तिवारी, प्रआर.739 अभिषेक शुक्ला , आर.863 प्रशान्त यादव, आर.434 राहुल रावत , आर.953 ललित पाण्डेय, आर.63 उपेन्द्र मरावी, एवं म.आर.1179 अमृता सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

Next Post

शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक किया शोषण, पुलिस ने असिस्टेंट डायरेक्टर को दबोचा

Thu Jan 1 , 2026
सतना : अधेड़ उम्र के असिस्टेंट डायरेक्टर ने शादी का झांसा देते हुए महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरु कर दिए. लेकिन 2 साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद अधेड़ न सिर्फ शादी करने से मुकर गया बल्कि जान से मारने की धमकी देने लगा. इस मामले में […]

You May Like