मोहिनी पिकअप वियर बांध से 100 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की चेतावनी, सिंध नदी किनारे के ग्रामीणों को सतर्क किया

शिवपुरी: सिंध नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सिंध परियोजना विभाग ने आमजन के लिए अत्यावश्यक सूचना जारी की है। मोहिनी पिकअप वियर बांध के वर्तमान जलस्तर, जल संग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूचनाओं और मौसम विभाग द्वारा जारी हेवी रेनफॉल की चेतावनी के मद्देनजर बांध में पानी की आवक बढ़ने की स्थिति में जलद्वारों से 100 क्यूमेक तक पानी छोड़ा जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मोहिनी बांध से छोड़ा जाने वाला पानी सिंध नदी में पहुंचेगा, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
कार्यपालन यंत्री, सिंध परियोजना, पक्का बांध संभाग मड़ीखेड़ा, शिवपुरी द्वारा सभी आमजन से अपील की गई है कि सिंध नदी के तटबंधों और आसपास के संभावित डूब क्षेत्र से दूर रहें तथा अन्य नागरिकों को भी इसकी सूचना दें।मोहिनी पिकअप वियर से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में ग्राम ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी और पुलाहा शामिल हैं। विभाग ने इन गांवों के ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

Next Post

ग्वालियर के किला गेट पर महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

Fri Aug 28 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा सरकार द्वारा शक्कर के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में किला गेट चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अनूठा प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के तौर पर प्रतीकात्मक रूप से एक चुटकी शक्कर बांटी गई। नेताओं ने […]

You May Like