जयमाला के दौरान विवाद, बिना दुल्हन लिए लौटे बाराती 

दमोह/तेंदूखेड़ा. जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बारात दुल्हन की विदाई के पहले थाने पहुंच गई.जहां दूल्हे ने लड़की पक्ष के लोगों पर मारपीट और जेवर रख लेने का आरोप लगाया है. मंगलवार रात यह बारात आई थी, लेकिन वर माला के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया. जिसके बाद शादी भी सम्पन्न नहीं हो पाई और लड़की ने शादी से इंकार करते हुए पूरे जेवर रख लिए. सबसे बड़ी बात है कि वर, वधू दोनों दिव्यांग हैं.तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे दूल्हा और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सभी कुम्हारी गांव के निवासी है. बारात लेकर रिचकुडी गांव आए थे. जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने मारपीट की और पूरा जेवर ले लिया और बिना दुल्हल के हम लोगो को भगा दिया. पुलिस ने तत्काल दूसरे पक्ष को भी बुलाया और दोनों को समझाया, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने तय कर लिया कि विवाद भले किसी का हुआ हो मगर अब लड़की शादी को तैयार नहीं है, इसलिए अब यह विवाह नहीं होगा.

*कुम्हारी गांव से आई थी बारात*

दमोह जिले के कुम्हारी गांव निवासी

शुभम आदिवासी की शादी तेंदूखेड़ा थाने के रिचकुडी गांव में तय हुई थी. मंगलवार रात शुभम रिश्तेदारों और बारातियों के साथ रिचकुडी बारात लेकर पहुंचा जहां शांति पूर्ण तरीके से बारात ली गई.भोजन हुआ उसके बाद बर बधू की जयमाला हुई, लेकिन तभी किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई.दूल्हा और उसके परिजनो को बिना दुल्हन के भेज दिया. बुधवार सुबह दुल्हा और उसके परिवार के लोग तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और घटना बताई.

दूल्हे के दादा बेनी आदिवासी ने बताया उसके नाती शुभम, आदिवासी की शादी रिचकुडी गांव में तय हुई थी.मंगलवार को हम लोग बारात लेकर पहुंचे जयमाला के दौरान विवाद हुआ. बाद में गांव के लोगों ने बारात को भेज दिया घर के लोग ने दुल्हन को जेवर चढ़ाए. उसके बाद बहु अंदर चली गई और भांवर के लिए बाहर नहीं आई. वहां मौजूद लोगों ने कहा अब शादी नहीं होगी और हम लोगो ने जो जेवर चढ़ाया था वह भी बापस नहीं किया. इसलिए सभी लोग तेंदूखेड़ा थाने आये ओर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

*बारातियों को लगी चोट*

बारात में हुए विवाद में कुछ लोग घायल हुए हैं.जिनमें कैमरे वाला, ड्रॉन कैमरे वाले के साथ दूल्हे के दोस्त से भी मारपीट की गई है.

जिसको जो मिला उसी से उसकी पिटाई कर दी. दूल्हा शुभम के दोस्त नारायण यादव के साथ भी मारपीट की गई उसके सिर, पीठ में लाठियों के निशान बने हैं. नारायण ने बताया हम लोग शुभम की बारात लेकर पहुंचे थे. जयमाला के बाद अचानक दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया में दूर खड़ा था. मुझपर भी पीछे से लाठियों से हमला किया सिर में लाठी लगने से खून निकला है पीठ पर भी चोट के निशान है.

*बैठक में हुए अलग अलग*

दुल्हा के परिवार से सिर्फ चार लोग बचे थे.जिसमें दुल्हा उनके दादा पिता और चाचा जबकि दुल्हन पक्ष से दर्जनों लोग थाने पहुंचे. बाद में सभी समाज के लोगों ने बैठकर कर राजीनामा कराया और यह तय किया कि बाद विवाद तो होता रहता है, लेकिन अब दुल्हन खुद विवाह करना नहीं चाहती इसलिए शादी को खत्म कर दिया जाए. बाद में पुलिस को भी इसकी जानकारी लिखित में दी गई ओर यहां से मामला निपट गया, लेकिन दुल्हा पक्ष के लोग राजी नहीं हुये. उनका कहना है कि चढ़ाव के दौरान जो जेवर चढ़ाए थे वह तो दुल्हन पक्ष ने बापस ही नहीं किए. हम लोगों का बारात लाने और शादी में काफी खर्च हुआ है विवाद दूसरे लोगों ने किया है.हमारे साथ आए बारातियों को मारा भी है और जब वाद विवाद खत्म हुआ तो अब दुल्हन विवाह नहीं करना चाहती यह गलत है. लेकिन अभी जेवर वापस करने पर कोई सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि पुलिस लड़की पक्ष को समझाने का प्रयास कर रही है, ताकि जेवर वापस किए जा सकें.

Next Post

मासिक आधार पर जारी होगा श्रम सर्वेक्षण

Wed May 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने देश में श्रम सर्वेक्षण में भारी बदलाव करते हुए इसे मासिक आधार पर जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले यह तिमाही आधार पर जारी किया जाता रहा है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि […]

You May Like