नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) घरेलू जिंस बाजारों में मंगलवार को गेहूँ के दाम चढ़ गये जबकि चावल में टिकाव रहा। मसूर को छोड़कर और दालों में नरमी रही। ग्राहकी उतरने से गुड़ और चीनी के भाव भी टूटे। खाद्य तेलों के भाव में उतार-चढ़ाव रहा।
घरेलू थोक बाजारों में चावल की औसत कीमत 3,802.53 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूँ नौ रुपये से ज्यादा चढ़कर 2,822.55 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी करीब 14 रुपये महँगा हुआ और 3,285.13 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
खाद्य तेलों में मिला-जुला रुख रहा। मूँगफली तेल 88 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। सरसों तेल 97 रुपये और सोया तेल 27 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। वनस्पति के दाम में 93 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सूरजमुखी तेल करीब 102 रुपये और पाम ऑयल लगभग 37 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
दाल-दलहनों में तेजी का रुख रहा। दलहन बाजार में मसूर दाल करीब चार रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुयी। चना दाल छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल का औसत भाव करीब 21 रुपये घट गया। उड़द दाल में 20 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की नरमी रही। दाल मूंग भी करीब 27 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 20 रुपये गिर गये। चीनी भी करीब 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई है।
