जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रिछाई में बर्थडे पार्टी के दौरान लाठी-डंडे चल गए जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को साहिल कोल 16 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पीछे रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मसाला फैक्ट्री रिछाई में काम करता है।
1 जनवरी की रात लगभग 11-30 बजे सरकारी स्कूल के पीछे रिछाई में अपने दोस्त ऋषि कोल, राजू कोल के साथ सागर कोल का जन्मदिन मना रहे थे उसी समय मोहल्ले के गुड्डू का साला उसे एवं ऋषि कोल को देखकर अकारण विवाद करने लगा, गुड्डू, सागर कोल, छोटू कोल ने मिलकर लाठी, डंडे से हमला उसे एवं ऋषि को चोटें पहुंचा दी।
