पार्षद ने नगर पालिका ऑफिस में जमकर किया हंगामा, ताला जड़ा

भिंड। भिंड नगर पालिका में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्दलीय पार्षद ने जमकर उत्पात मचाया. पार्षद ने लेखा शाखा कार्यालय के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, उन्हें जबरन बाहर निकाला और उसमें ताला जड़ दिया. इतना ही नहीं, लेखा अधिकारी को फोन पर धमकाया और गाली भी दी. इस घटना के बाद दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

अकाउंटेंट आनंदपाल चौहान ने बताया कि वह नियमित कार्य के लिए कार्यालय में उपस्थित थे. बिजली न होने पर वे इनवर्टर से काम कर रहे थे, लेकिन इनवर्टर डिसचार्ज हो गया. आवश्यक काम पूरा करने के लिए वे मेला ग्राउंड स्थित स्टोर ऑफिस चले गए, जहां इनवर्टर चालू था. इसी दौरान पार्षद दीपक शर्मा ने उन्हें फोन कर अपने भुगतान में देरी का कारण पूछा. अकाउंटेंट ने बताया कि सीएमओ के डिजिटल साइन वाले डोंगल की वैधता समाप्त हो चुकी है और नया डोंगल बनते ही भुगतान प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस जवाब से नाराज होकर पार्षद ने धमकी दी कि “कार्यालय मत आना, मैं ताला लगा रहा हूं” और फोन काट दिया. इसके बाद पार्षद दीपक शर्मा लेखा शाखा पहुंचे और वहां कार्यरत ब्रजेंद्र सिंह बघेल, शेर सिंह बघेल, अशोक शाक्य, आशीष सविता, राहुल श्रीवास्तव, राहुल शाक्य और रामप्रकाश को जबरन बाहर निकाल दिया. पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर कोई अंदर रुका तो उसे बंद कर दिया जाएगा.

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली व देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अकाउंटेंट आनंदपाल चौहान की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद दीपक शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया. नगरपालिका प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई की बात कही है.

Next Post

चलते ट्रक में चालक को आया अटैक

Fri May 23 , 2025
सिवनी। जिले में चलते ट्रक में चालक को अटैक आ गया, असहनीय दर्द के बावजूद उसने ट्रक को किनारे खड़ा किया, स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये किन्तु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना जिले के छपारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शुक्रवार सुबह 8 बजे […]

You May Like

मनोरंजन