चलते ट्रक में चालक को आया अटैक

सिवनी। जिले में चलते ट्रक में चालक को अटैक आ गया, असहनीय दर्द के बावजूद उसने ट्रक को किनारे खड़ा किया, स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये किन्तु उसने रास्ते में ही दम

तोड़ दिया। घटना जिले के छपारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शुक्रवार सुबह 8 बजे सादक सिवनी गांव के पास की है।

मृतक राजाराम (38) कपड़े से भरा ट्रक लेकर आंध्र प्रदेश से पंजाब के लुधियाना जा रहा था। छपारा बाईपास के पास उसे सीने में दर्द महसूस हुआ। उसने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया।

आसपास मौजूद लोगों ने चालक की हालत खराब देखकर छपारा पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। राजाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकना सामने आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

बैंक ऑडिटर के सूने घर में लाखों की चोरी:6 तोला सोना, आधा किलो चांदी चोरी

Fri May 23 , 2025
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित विनय नगर में एक बैंक ऑडिटर के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर घर में घुसे चोर करीब 5 लाख रुपए की चोरी कर ले गए, जिसमें 6 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी और 30 हजार रुपए नकद शामिल […]

You May Like

मनोरंजन